बीजासणी माता खुर्रा के मेले की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश, लालसोट एसडीएम की अध्यक्षता में हुआ मिटिंग का आयोजन

लालसोट. खुर्रा गांव स्थित बीजासणी माता के यहां आगामी ३१ मार्च से लेकर ४ अप्रैल तक आयोजित होने वाले लक्खी मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र कुमार मीना की अध्यक्षता में एक मिटिंग का आयोजन किया गया। बीजासणी माता मंदिर परिसर में आयोजित मिटिंग में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधी, ग्राम पंचायत प्र्रशासन, पंच पटेल एवं प्र्रबुद्ध ग्रामीण जन भी मौजूद रहे। मिटिंग के दौरान एसडीएम ने पानी ,बिजली सफ़ाई, छाया चिकित्सा आदी व्यवस्था के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले से जुड़ी प्र्रत्येक तैयारी को नियत समयम पर ही पूरा कर ले। मिटिंग मेें ग्राम पंचायत प्र्रशासक हरिओम मीना एवं ग्राम विकास अधिकारी ताराचंद मीना ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से मेले दौरान सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएगें। इसके अलावा डिप्टी एसपी दिलीप मीना ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए ग्रामीणों से सुझाव मांगें।
