Home » Blog » बिलोना कलां में बारिश के चलते पुरानी बावड़ी में हुआ कटाव, उपखंड अधिकारी ने लिया मौके का जायजा

बिलोना कलां में बारिश के चलते पुरानी बावड़ी में हुआ कटाव, उपखंड अधिकारी ने लिया मौके का जायजा

Facebook
Twitter
WhatsApp

ग्राम पंचायत बिलोना कला के नागरिकों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर उपखंड अधिकारी लालसोट विजेंद्र कुमार मीणा एवं पुलिस उपाधीक्षक लालसोट मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम पंचायत भवन के पीछे स्थित एक पुरानी बावड़ी में तेज बारिश के कारण कटाव उत्पन्न हो गया है, जिससे पंचायत भवन को क्षति पहुँचने की पूरी आशंका बनी हुई है

 स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी महोदय द्वारा मौके पर ही ग्राम विकास अधिकारी बिलोना कला को निर्देशित किया गया कि शीघ्रता से बावड़ी में मिट्टी डलवाकर किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव सुनिश्चित किया जाए। विकास अधिकारी, पंचायत समिति लालसोट एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद दौसा श्री नरेंद्र कुमार मीणा को भी दूरभाष पर स्थिति से अवगत करवाया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी महोदय द्वारा पंचायत समिति लालसोट के विकास अधिकारी श्री बाबूलाल मीणा को तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने तथा आवश्यक निर्णय लेकर पंचायत भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश  कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जा रहा है, जिससे ग्रामवासियों की सुरक्षा एवं पंचायत भवन की संरचनात्मक स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24