Home » Blog » बिनोरी बालाजी के लिए बारिश के बीच जयकारें लगाते रवाना हुए पदयात्री

बिनोरी बालाजी के लिए बारिश के बीच जयकारें लगाते रवाना हुए पदयात्री

Facebook
Twitter
WhatsApp

बिनोरी बालाजी के लिए बारिश के बीच जयकारें लगाते रवाना हुए पदयात्री

लालसोट. शहर के सर्राफा बाजार स्थित बड़ वाले बालाजी मंदिर से शनिवार सुबह बिनोरी बालाजी की १३ वीं ध्वजा पदयात्रा रवाना हुई। बारिश के बीच सैकड़ों की संख्या में पदयात्री बालाजी के जयकारें लगाते हुए रवाना हुए। पदयात्रा रवाना होने से पूर्व निर्झरना काली डूंगरी धाम के संत अवधेशदास के सानिध्य में अमित छोटू शर्मा ने ध्वाजा पूजन किया। इस दौरान विधायक रामबिलास मीना, सभापति पिंकी चतुर्वेदी, सोनू बिनोरी, मीनू किन्नर,पार्षद गीता शर्मा ने पूजा अर्चना करते हुए पदयात्रियों का अभिनंदन किया। यात्रा मंडल की ओर से बिल्लू व्यास,श्रवण हट्टिका, चीकू व्यास, अनिल योगी, मनोज हरसोरा, महेश सोनी, परिक्षित शर्मा ने सभी अतिथियों का साफा पहना कर स्वागत किया। जिसके बाद शहर में जगह जगह पुष्प वर्षा के बीच पदयात्री बैंड बाजे की धुन पर नाचते गाते रवाना हुए। सभी पदयात्री दोपहर बाद बिनोरी पहुंचे, जहां सामूहिक सुंदरकांड एवं विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24