Home » Blog » बस चालकों हेतु सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं जीवनदायिनी प्रशिक्षण का आयोजन

बस चालकों हेतु सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं जीवनदायिनी प्रशिक्षण का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

बस चालकों हेतु सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं जीवनदायिनी प्रशिक्षण का आयोजन

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा के निर्देशानुसार बस चालकों हेतु सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं जीवनदायिनी प्रशिक्षण का आयोजन लालसोट बस स्टैंड पर किया गया जिसमें मुख्य वक्ता परिवहन निरीक्षक झाबर सिंह धायल रहे उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य बस चालकों / स्वामियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देना है जिससे यह जानकारी समाज के लोगों तक भी जाएगी एवं सड़क पर बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोकने में मददगार साबित होंगी। निरीक्षक धायल ने शिविर में आये चालकों एवं स्वामियों को यातायात नियमों, दुर्घटना के कारण एवं बचाव हेतु जानकारी दी। बस को निर्धारित स्टैंड पर रोकने एवं उतारने चढ़ाने में रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।

लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया ,उपयोगिता तथा अंडर ऐज ड्राईविंग करने वालों को मिलने वाली सजा के बारे में अवगत कराया।

जीवनदायिनी प्रशिक्षण के तहत घायल व्यक्ति को किस तरह हेंडल किया जाए एवं रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया, गोल्डन आवर में घायल को अस्पताल पहुंचाने हेतु प्रेरित किया एवं ऐसे मददगार को मिलने वाले प्रोत्साहन के बारे में अवगत कराया।

गंभीर घायल को सी पी आर किस तरह पुनर्जीवित किया जा सकता है मैनकिन पर डेमो देकर समझाया।

प्रशिक्षण शिविर का आगंतुक बस चालकों ने बहुत ही सारगर्भित बताया एवं सड़क सुरक्षा नियमों की पालना हेतु भरोसा दिलाया एवं सड़क सुरक्षा नियमों की पालना हेतु शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24