बारिश के बीच निकाली तिरंगा यात्रा, बारिश भी नही डिगा पाई छात्रों का जोश

लालसोट. शहर में गुरुवार सुबह बडक़े बालाजी के पास स्थित वाइजर एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। रैली के दौरान करीब 15 मिनट तक तेज बारिश का दौर भी इन छात्र-छात्राओं के जोश को नही डिगा पाया। बारिश के बीच भारत माता की सजीव झांकी के साथ जब हाथों में तिरंगा थामे भारत माता के जयकारें लगाते बालकों के जोश को देख कर बाजार में दुकानदार, ग्राहक व आम जन भी उत्साहित हुए और वे भी भारत मात के जयकारें लगाने लगे, जैसे जैसे बारिश तेज होती जा रही थी वैसे वैसे नारों की आवाज तेज होती रही। बालकों का जोश देख कर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई एवं जवाहर सर्किल पर संस्था के डायरेक्टर अनिल जैन को साफा पहनाया गया। तिरंगा यात्रा बोली बाजार, झण्डा चौक, सदर बाजार ,जवाहर सर्किल, बस स्टैंड, आजाद चौक बावला पाडा,लिवाली पाडा, लम्बा पाड़ा से गुजरी। इस दौरान प्रबंध निदेशक ज्योति जैन, अनु शर्मा रमा पारीक, पंकज सोनी, सुनील जांगिड़, महेश योगी, मेघराज गुर्जर ,आयशा बानो, यशस्विनी चित्तौडयि़ा, पूनम सोनी, कल्पना सोलंकी, संजय सोनी, प्रिया सोनी, अनीता जागा, मीना महावर ,तानिया जैन, नम्रता सोलंकी सहित सभी शिक्षक व कई अभिभावक भी नारे लगाते हुए चल रहे थे।
