Home » Blog » प्रदेश सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर निकली जा रही सुशासन रथ यात्रा का गांवों में जोरदार स्वागत, बिना भेदभाव हुआ चहुमुखी विकास- विधायक

प्रदेश सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर निकली जा रही सुशासन रथ यात्रा का गांवों में जोरदार स्वागत, बिना भेदभाव हुआ चहुमुखी विकास- विधायक

Facebook
Twitter
WhatsApp

प्रदेश सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर निकली जा रही सुशासन रथ यात्रा का गांवों में जोरदार स्वागत, बिना भेदभाव हुआ चहुमुखी विकास- विधायक

 

लालसोट. विधानसभा क्षेत्र की हेेमल्यावाला, चांदावास, भयपुर, बिदरखा, नौैरंगपुरा, गांगल्यावास एवं कुशलपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर बुधवार को प्रदेश में सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर निकाली जा रही सुशासन रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक रामबिलास मीना का ग्र्रामीणों ने जगह जगह जेसीबी से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। विधायक ने इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए गए हैं, सडक़, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, पहली बार पक्षपात से दूर हट ककर गांव-ढाणियों तक विकास की किरण पहुंची है और आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि सुशासन रथ का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं को मौके पर ही सुनना है।कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा क्षेत्र में कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24