Home » Blog » पपलाज माता मेले व्यवस्था को लेकर डिप्टी एसपी दिलीप मीना ने लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा, दिए निर्देश

पपलाज माता मेले व्यवस्था को लेकर डिप्टी एसपी दिलीप मीना ने लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा, दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

पपलाज माता मेले व्यवस्था को लेकर डिप्टी एसपी दिलीप मीना ने लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा, दिए निर्देश

लालसोट.क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था धाम पपलाज माता मंदिर पर अष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल मेले के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा प्र्रबंध और यातायात व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को डिप्टी एसपी दिलीप मीना ने थानाधिकारी पवन कुमार जाट के साथ पपलाज माता मंदिर का दौरा किया। उन्होंने वहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। डिप्टी एसपी दिलीप मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान भीड़ के दौरान समाज कंटकों पर विशेष निगाह रखी जाए, इसके लिए मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाए। डिप्टी एसपी दिलीप मीणा ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24