Home » Blog » पचवारा की बेटी अर्चना मीना का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन

पचवारा की बेटी अर्चना मीना का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन

Facebook
Twitter
WhatsApp

पचवारा की बेटी अर्चना मीना का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन गांव कुशलपुरा में खुशी की लहर, परिवार और गुरुजनों को दिया श्रेय

कुशलपुरा (रामगढ़ – पचवारा)  पचवारा क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी अर्चना मीना ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कॉलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (भौतिक विज्ञान) के पद पर चयन प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से अर्चना के गांव कुशलपुरा, विशेषकर बद्री पटेल की ढाणी में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ इस गौरवपूर्ण पल का जश्न मनाया।

अर्चना मीना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से भौतिक विज्ञान (Physics) विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। अर्चना ने वर्ष 2022 में UGC-NET एवं JRF परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्चना ने कहा,

यह उपलब्धि मेरे दादाजी स्व. बद्री पटेल, पिता श्री सीताराम मीना (अध्यापक ), मां श्रीमती रूक्मणी देवी, मेरे गुरुजनों और पूरे परिवार की प्रेरणा और आशीर्वाद से संभव हुई है। मैं सभी की आभारी हूं।

अर्चना की इस सफलता विद्यालय के शिक्षकगण, समाज के वरिष्ठ नागरिकों तथा युवाओं ने बधाई दी। सभी ने इस उपलब्धि को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि अर्चना ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।गांव में कई स्थानों पर लोगों ने मिठाइयाँ बांटीं और अर्चना के परिवारजनों को बधाइयाँ दीं। शिक्षा के क्षेत्र में यह सफलता न केवल अर्चना के परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24