Home » Blog » नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 500 से अधिक लोगों को मिला लाभ

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 500 से अधिक लोगों को मिला लाभ

Facebook
Twitter
WhatsApp

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 500 से अधिक लोगों को मिला लाभ

बोली/माधोपुर (राज.) नवजीवन हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर श्री श्री 1008 स्वामी श्री जय नित्यानंद गिरि जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्री श्री १००८ स्वामी श्री जय शिवानंद गिरी जी महाराज के 18वें निर्माण दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर के दौरान 500 से अधिक लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें सामान्य चिकित्सा, हृदय रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी व जोड़ रोग, दंत रोग, दर्द रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। मरीजों की ईसीजी, बीपी, शुगर, वजन, पैथोलॉजी जांच के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की गईं।

रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया। आयोजकों के अनुसार कई लोगों ने पहली बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्त संग्रहित कर जरूरतमंद मरीजों के उपयोग हेतु सुरक्षित रखा गया।

नवजीवन हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जरूरतमंदों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है। शिविर में आए लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया।

 

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24