Home » Blog » निर्झरना तलाई में डूबने से दो बालकों की मौत, नहानें के लिए तलाई में उतरे थे दोनो बालक

निर्झरना तलाई में डूबने से दो बालकों की मौत, नहानें के लिए तलाई में उतरे थे दोनो बालक

Facebook
Twitter
WhatsApp

निर्झरना तलाई में डूबने से दो बालकों की मौत, नहानें के लिए तलाई में उतरे थे दोनो बालक

लालसोट. उपखण्ड के निर्झरना गांवा में एक तलाई मेें डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुासार शनिवार सुबह करीब 8 बजे मंडावत ढाणी के पास निर्माणाधीन राजकीय कालेज के पीछे एक तलाई मेें फौजी पुत्र भजन उम्र 7 वर्ष व सुनील पुत्र कालू उम्र 9 वर्ष गाडिया लुहार नहाने के लिए उतरे थे,काफी देर बाद जब दोनो बालक बाहर नही आए तो अन्य बालकों को उनके परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर परिजन व ग्र्रामीण पहुंचे तो वहां तलार्ई के किनारे दोनो बालकों के कपड़े खुले हुए थे, इस दौरान निर्झरना सरपंच प्रद्युम्न सिंह एवं झापंदा थानाधिकारी सुनील टांक भी पुलिस जाप्ते के साथ जा पहुंचे, कुछ ग्रामीणों ने तलाई के पानी में उतर कर कुछ देर बाद ही अचेत अवस्था में पानी से बाहर निकाला एवं जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला हॉस्पिटल डिप्टी एसपी दिलीप मीना, तहसीलदार सीमा धुणावत, पीसीसी सदस्य कमल मीना समेत कर्ई जने भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डिप्टी एसपी दिलीप मीना ने बताया कि दोनो बालकों की डूबने से मौत हुई है, परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द कर दिए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24