Home » Blog » निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन, 88 बालिकाओं ने सीखी सेल्फ डिफेंस ट्रिक्स

निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन, 88 बालिकाओं ने सीखी सेल्फ डिफेंस ट्रिक्स

Facebook
Twitter
WhatsApp

निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन, 88 बालिकाओं ने सीखी सेल्फ डिफेंस ट्रिक्स

“पहल” मानव सेवा संस्थान द्वारा लक्ष्मी मैरिज गार्डन लालसोट में आयोजित किए जा रहे छ दिवसीय निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ।

संस्थान के संयोजक सुनील गुप्ता व सचिव सुरेंद्र जांगिड़ ने बताया की 6 दिवसीय शिविर में प्रशिक्षक अन्नू कुमावत द्वारा बालिकाओं को शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूत बनाने व विपरीत परिस्थितियों में अपने आप की रक्षा करने के लिए पंच,ब्लॉक,किक व 25 से अधिक सेल्फ डिफेंस ट्रिक्स की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में प्रबुद्धजनों द्वारा बालिकाओं को आत्मिक रूप से मजबूत रहने के लिए बौद्धिक प्रदान किया गया।

शिविर में प्रशिक्षण ले रही 88 बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच दीपक पटेल ,राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के विभाग संगठन मंत्री परीक्षित शर्मा, महेंद्र निर्झरना,शिक्षक संघ राष्ट्रीय लालसोट के अध्यक्ष अविनाश शर्मा, मंत्री राजेश सैनी, विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा,राजेश जांगिड़, स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा, किन्नर समाज लालसोट अध्यक्ष मीनू सनातनी, दिलीप शर्मा, दिनेश सैनी, हीरालाल महावर, श्याम सुंदर सैनी,गिर्राज पारीक, प्रदीप शर्मा, अंकुश आमेरिया, नितिन आमेरिया, राकेश मेडीवाला, विनोद हरसोरा, प्रणव पारीक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24