Home » Blog » दौसा में पुलिस द्वारा बाल वाहिनियों (स्कूल बस) का विशेष चेकिंग अभियान, किये 42 चालान

दौसा में पुलिस द्वारा बाल वाहिनियों (स्कूल बस) का विशेष चेकिंग अभियान,  किये 42 चालान 

Facebook
Twitter
WhatsApp

दौसा में पुलिस द्वारा बाल वाहिनियों (स्कूल बस) का विशेष चेकिंग अभियान,  किये 42 चालान

जिला कलेक्टर दौसा श्री देवेन्द्र कुमार, आईएएस, पुलिस अधीक्षक श्री सागर राणा, आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री हेमंत कलाल, आईपीएस के निर्देशन में, यातायात प्रभारी श्री सचिन शर्मा, पु.नि. द्वारा जिलेभर में बाल वाहिनी स्कूल बसों एवं स्कूल गाड़ियों का विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्कूल रूटों, बस स्टैंड तथा प्रमुख स्थानों पर वाहनों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहन फिटनेस, परमिट, ड्राइवर के आवश्यक दस्तावेज़, स्पीड गवर्नर, सीटिंग क्षमता, फर्स्ट-एड बॉक्स, फायर सेफ्टी उपकरण सहित सभी अनिवार्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 42 चालान तैयार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

दौसा पुलिस ने अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षित यात्रा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केवल नियमों का पूर्ण पालन करने वाले वाहनों का ही संचालन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24