Home » Blog » दौसा जिला कलक्टर ने लालसोट क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों, संस्थाओं व निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गैस एजेंसी पहुंचकर एलपीजी सिलेंडर वितरण व्यवस्था की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

दौसा जिला कलक्टर ने लालसोट क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों, संस्थाओं व निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गैस एजेंसी पहुंचकर एलपीजी सिलेंडर वितरण व्यवस्था की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

दौसा जिला कलक्टर ने लालसोट क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों, संस्थाओं व निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गैस एजेंसी पहुंचकर एलपीजी सिलेंडर वितरण व्यवस्था की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

दौसा, 13 मार्च। जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को लालसोट उपखंड क्षेत्र के विभिन्न राजकीय कार्यालयों, संस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार तथा कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने सहकारी समिति नयावास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिडवाना, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल डिडवाना, रेंजर ऑफिस नर्सरी लालसोट, सावित्रीबाई फुले छात्रावास लालसोट तथा नालावास एनीकट का अवलोकन किया। उन्होंने संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने सहकारी समिति नयावास का अवलोकन किया। उन्होंने समिति में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से समिति की कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। वहीं सावित्रीबाई फुले छात्रावास में छात्राओं के रहने, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर उन्हें सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने नालावास एनीकट का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य एवं उससे क्षेत्र के किसानों को मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर जय भवानी गैस एजेंसी (एचपी) लालसोट भी पहुंचे, जहां उन्होंने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के वितरण की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने एजेंसी संचालकों एवं अधिकारियों से गैस की उपलब्धता, वितरण प्रणाली तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो तथा गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे।

 

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी विजेन्द्र मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24