Home » Blog » दो मकानों में लाखों के जेवरात व नकदी चोरी, रतनपुरा ग्राम पंचायत के उदयपुरा गांव में हुई घटना, पुलिस जुटी चोरों की तलाश में

दो मकानों में लाखों के जेवरात व नकदी चोरी, रतनपुरा ग्राम पंचायत के उदयपुरा गांव में हुई घटना, पुलिस जुटी चोरों की तलाश में 

Facebook
Twitter
WhatsApp

दो मकानों में लाखों के जेवरात व नकदी चोरी, रतनपुरा ग्राम पंचायत के उदयपुरा गांव में हुई घटना, पुलिस जुटी चोरों की तलाश में

लालसोट. झांपदा थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में बीती रात्रि अज्ञात चोर दो मकानों से लाखों रुपए के जेेवरात व नकदी चुरा ले गए। दो घटनाओं को लेकर पुलिस ्रप्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है, अधिकारी घटना स्थल का दौरा कर चुके है एवं चोरों की तलाश के पुलिस की टीमें भी जुट गई है। घटना को लेकर झांपदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पीडि़त रमेश चन्द मीना पुत्र चन्दालाल मीना निवामी बाढ उदयपुरा ने बताया कि उनका परिवार सोमवार रात्रि को खाना खाने के बाद सो गए थे, मंगलवार तडक़े जब उठे तो मकान में पीछे के कमरे खिडकी पर लगी लौहे ग्रिल टूटी हुई मिली, कमरे के अन्दर जाकर देखा तो मेरे कमरे के बड़े बक्सा के ताले टूटे हुए मिले एवं सामान बिखरा मिला, बक्से को देखा तो उसमे रखें डेढ किलो चांदी कड़े, 500 ग्राम की कनकती, 12 ग्राम का जंतर एवं 60 हजार की नकदी गायब मिले। इसी तरह गांव के निवासी मुकेश मीना पुत्र फुलाराम मीना के मकान से भी अज्ञात चोर सीमेंट की जाली को तोड कर वहां रखी दो छोटी संदूकों में मौजूद 24 ग्राम वजन के सोने के दो जंतर,चांदी की 1.5 किलों वजन की चार पायजेब जोड़ी, सोने के 3 ग्राम के कुंडल, चांदंी की ढाई किलों की चार कनककती, 33 हजार रुपये नगद व चांदी की दो चांदी की माला अज्ञात चोर चोरी कर ले गए और खाली संदूकों को घर के पीछे खेतों में छोड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24