डिडवाना की शिवानी शर्मा ने वियतनाम में सबसे युवा प्रतिनिधि के रूप में शोध पत्र पढ़ा

भारत स्काउट गाइड लालसोट, जिला दौसा राजस्थान की राज्यपाल अवॉर्डी रेंजर डिडवाना ग्राम की शिवानी शर्मा ने हनोई, वियतनाम में आयोजित एशियाई सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ (AsianSIL) के 10वें द्विवार्षिक सम्मेलन में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया, जो एक अद्वितीय उपलब्धि है। शिवानी और उनके सह-लेखक का पत्र 500+ सारांशों में से केवल 88 चयनित पत्रों में से एक था।
डिडवाना निवासी घासी लाल नारडया की सुपुत्री शिवानी शर्मा, जो अहमदाबाद से LLB की तृतीय वर्ष की छात्रा हैं, ने अपने अनुभव को अवास्तविक बताया। उनका पत्र, “राइजिंग सीज़, राइजिंग थ्रेट्स: टैकलिंग मैरीटाइम क्राइम्स फ्युएल्ड बाय क्लाइमेट चेंज इन द इंडियन ओशन”, जलवायु परिवर्तन और समुद्री अपराधों के बीच के परस्पर संबंध पर केंद्रित था।
भारत स्काउट्स गाइड्स की राज्यपाल अवॉर्डी शिवानी ने बताया की स्काउटिंग के अनुभव उनके लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुए है, जो उनके शैक्षिक यात्रा में सीखने, विकास, और प्रेरणा का एक विशाल क्षण है। शिवानी शर्मा विश्व-प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों के साथ-साथ राजनयिकों, पत्रकारों, कानूनी पेशेवरों, और सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के बीच विश्व की सबसे युवा प्रतिनिधि रही । उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया ।
इस अवसर पर युवा समिति अध्यक्ष हर्ष शर्मा, रेंजर प्रतिनिधि शिवानी सैनी, स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा, सीबीईओ सत्यनारायण मीना, सीबीईओ रामगढ़ पचवारा रामावतार मीना, बैजूपाड़ा सीबीईओ अंजना त्यागी, सीबीईओ शीला मीना, क्लाइमेट कॉर्डिनेटर महेंद्र साहू, गाइड कमिश्नर चेतना बंशीवाल, सोनिया व्यास, सुनीता वर्मा ने खुशी व्यक्त की ।
