Home » Blog » झालावाड़ हादसे में हुए शिक्षकों के निलंबन के सम्बन्ध में लालसोट विधायक को शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ हादसे में हुए शिक्षकों के निलंबन के सम्बन्ध में लालसोट विधायक को शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

झालावाड़ हादसे में हुए शिक्षकों के निलंबन के सम्बन्ध में लालसोट विधायक को शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 लालसोट ब्लॉक निष्पादन समीति के सदस्य (विधायक प्रतिनिधि) परिक्षित शर्मा के नैतृत्व में शिक्षकों ने लालसोट विधायक रामबिलास मीना को झालावाड़ के पिपलोद गांव में घटित हुई दुखद घटना पर शिक्षकों के निलंबन रद्द करने को लेकर ज्ञापन सौंपा शिक्षक नेता परिक्षित शर्मा ने बताया की मनोहर थाना झालावाड़ में एक सरकारी विद्यालय की बिल्डिंग गिरने से सात बच्चों की दर्दनाक मौत हुई है और 28 बच्चे अभी गंभीर घायल अवस्था में है जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। विद्यालय का भवन पुराना था जिसकी वजह से बिल्डिंग गिर गई। एक शिक्षक का पद बहुत छोटा होता है उसका कार्य पढ़ाने का होता है ना कि विद्यालय के भवन निर्माण का। *इस प्रकरण में शिक्षकों को जांच किए बिना निलंबित किया जाना शिक्षकों के खिलाफ एकतरफा कार्यवाही है।*

अतःसभी शिक्षको का निलंबन तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। जिन अधिकारियों ने बार-बार भेजी गई सूचना के बाबजूद लापरवाही बरती, उन पर विभागीय जांच बैठाई जाए एवं कठोर कार्यवाही की जाए। `जर्जर भवनो की तत्काल मरम्मत` करवाई जाए।

इस दौरान अविनाश शर्मा, अभिषेक शर्मा, नमन पांचाल , वीर जोशी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24