Home » Blog » जिला कलक्टर ने रामगढ़-पचवारा में विद्यालय, एनिकट निर्माण, पौधारोपण एवं सहकारी समिति का निरीक्षण किया

जिला कलक्टर ने रामगढ़-पचवारा में विद्यालय, एनिकट निर्माण, पौधारोपण एवं सहकारी समिति का निरीक्षण किया

Facebook
Twitter
WhatsApp

जिला कलक्टर ने रामगढ़-पचवारा में विद्यालय, एनिकट निर्माण, पौधारोपण एवं सहकारी समिति का निरीक्षण किया

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रामगढ़-पचवारा में विद्यार्थियों से संवाद कर सवाल पूछे, शैक्षणिक स्तर को सराहा

दौसा, 13 फरवरी। जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को रामगढ़-पचवारा क्षेत्रा में राजकीय विद्यालय, एनिकट निर्माण, पौधारोपण एवं सहकारी समिति कार्यालय का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

जिला कलक्टर ने उपखण्ड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, अनुशासन और स्वच्छता का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से कक्षा 11 के विज्ञान वर्ग और कक्षा 9 के विद्यार्थियों से संवाद कर उनसे सवाल पूछे और उनके उत्तरों के आधार पर शिक्षा के स्तर की जांच की। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और विद्यालय प्रशासन की कार्यशैली के प्रति जिला कलक्टर ने संतोष व्यक्त किया।

जिला कलक्टर ने विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम जांगिड़ से मूलभूत सुविधाओं और विद्यालय की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय में स्वच्छता और अनुशासन का स्तर निरंतर बनाए रखा जाए ताकि विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिल सके।

जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने क्षेत्रा के विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए बीछा ग्राम पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बीलका गांव में मियावाकी पद्धति से विकसित किए गए पौधारोपण कार्य और नर्सरी का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने पाया कि गत मानसून में चार बीघा भूमि पर मियावाकी तकनीक से लगाए गए अमरूद, नींबू और शहतूत जैसे फलदार पौधे पूरी तरह सुरक्षित और जीवित हैं। बेहतर देखभाल के चलते कई पौधों में फल आने भी शुरू हो गए हैं।

जिला कलक्टर ने ग्राम बीछा में सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित सब सरफेस बैरियर (एनीकट) का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता जांची। इसके पश्चात् उन्होंने ग्राम सेवा सहकारी समिति रामगढ़ पचवारा की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पॉली हाउस के लिए आवेदन करने वाले किसानों की फाइलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए। उन्होंने रियायती दरों पर संबंधित फाइलों को तुरंत स्वीकृत कर किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीना, तहसीलदार रवि गुप्ता, पंचायत समिति विकास अधिकारी योगेश मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पवन जैन, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक विकास गौतम और नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सहित ब्लॉक स्तर के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24