Home » Blog » घाटेश्वरनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन, गाजे बाजे के साथ निकली भोलेनाथ की शाही सवारी व शिवजी की बारात

घाटेश्वरनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन,  गाजे बाजे के साथ निकली भोलेनाथ की शाही सवारी व शिवजी की बारात

Facebook
Twitter
WhatsApp

घाटेश्वरनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन,  गाजे बाजे के साथ निकली भोलेनाथ की शाही सवारी व शिवजी की बारात

लालसोट.  घाटेश्वरनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर में भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी निकाली गई। शाही सवारी के दौरान श्रद्धालुओं पर भगवान भोले की भक्ति का खूब रंग चढा और जम कर बम बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई दी। शाही सवारी घाटेश्वरनाथ महादेव मंदिर से रवाना हो कर डीजे एवं गाजे बाजे के साथ लांबा पाड़ा, झरंडा चौक, जवाहर गंज सर्किल, अशोक सर्किल, आजाद चौक होते हुए घाटेश्वरनाथ मंदिर पर पहुंची। शाही सवारी में सैकड़ों की संख्या में युवा व महिला पुरुष शामिल हुए। जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया एवं शिव-पार्वती एवं राधा- कृष्ण की जीवंत झांकियां के साथ अघोरी नृत्य एवं मसान की होली की प्रस्तुती ने सबकों खासा प्रभावित किया। शिवजी की बारात के दौरान थानाधिकारी पवन कुमार की अगुवाई में पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा। शोभायात्रा के दौरान मनीष व्यास, अमित जोशी, महेश चौबे, गौरव पाराशर, राहुल पाराशर, शिवम ककराला, रघुबीर जंगम एवं विनय शर्मा विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24