ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस, विकास अधिकारी ने किए निरीक्षण

रामगढ पचवारा विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत अमराबाद में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विधायक मद अन्तर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमराबाद में प्रगतिरत कक्षा-कक्ष कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्य की धीमी प्रगति को लेकर ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस जारी किया गया और संवेदक को अंतिम चेतावनी देते हुए 15 अगस्त तक गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात ग्राम पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत स्तरीय कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित कार्मिको के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई। इसके उपरान्त राजस्थान सरकार की सर्वाच्च प्राथमिकता मे से एक हरियालो राजस्थान अन्तर्गत करवाये जा रहे वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया, जिसमें सुरक्षा की व्यवस्था संतोषजनक नही पायी गई, कई पौधे मृत पाये गये तथा मियाँवाकी पद्धति से लगाये जा रहे सघन वृक्षारोपण में कई खामियां पाई गई जिसे 03 दिवस में दुरूस्त करने के सख्त निर्देश ग्राम पंचायत को दिये गये।
