Home » Blog » गौ वंश का संंरक्षण एवं गौ सेवा सनातन संस्कृति का हिस्सा, राधेकृष्णा गौशाला का उद्घाटन तथा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

गौ वंश का संंरक्षण एवं गौ सेवा सनातन संस्कृति का हिस्सा, राधेकृष्णा गौशाला का उद्घाटन तथा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

गौ वंश का संंरक्षण एवं गौ सेवा सनातन संस्कृति का हिस्सा, राधेकृष्णा गौशाला का उद्घाटन तथा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

लालसोट. चांदसेन गांव के मेड़ा डूंगरी क्षेत्र स्थित ग्वाला बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार को गोपाष्टमी के मौके राधेकृष्णा गौशाला का उद्घाटन तथा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामबिलास मीणा ने पूजा अर्चना के बाद गौशाला का फीता काटकर उद्घाटन किया , इस मौके पर उन्होंने गौ पूजन भी किया। विधायक रामबिलास मीना ने इस मौके पर गौ शाला की अध्यक्ष महंत मीनू सनातनी के गौ सेवा के कार्र्य की सराहना करते हुए कहा कि इस अनुकरणीय से गौ वंश संरक्षण में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सनानत संस्कृति में गौ वंश का संंरक्षण एवं गौ सेवा का बड़ा महत्व है। इस मौैके पर राधे कृष्णा गौशाला समिति के द्वारा निराश्रित गोवंश के लिए आश्रय स्थल की मांग पानी का प्रबंध, कचरा निस्तारण प्रणाली में सुधार, सेफ्टी टैंक ड्रेन मैनेजमेंट, जलीय संसाधन एवं वन भूमि का प्रदूषण से बचाव, बूचडख़ानों के अपशिष्ट का उचित निस्तारण, डेड एनिमल डिस्पोज मैनेजमेंट, रोड लाइट तथा एंबुलेंस सेवा का मांग पत्र विधायक को सोपा गया। जिस पर विधायक रामबिलास मीणा ने शीघ्र इन कार्यों को पूरा करवाए जाने की घोषणा की। राधे कृष्णा गौशाला समिति की अध्यक्ष महंत मीनू सनातनी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब एक जुट हो कर गौ सेवा के कार्य में जुटे। कार्यक्रम में सभापति प्रतिनिधि सोनू बिनोरी, चांदसेन सरपंच कौशल्या देवी,पार्षद गीता देवी शर्मा, परिक्षित शर्मा, चांद सिंह, पूर्व सरपंच शंभू यादव, अनिल सैन एडवोकेट, मुकेश हलवाई एवं अवधेश व्यापारी समेत जनों ने भी विचार प्रकट किए। कार्र्यक्रम में पप्पू यादव ,बजरंग लाल यादव, चेतराम सैनी, अभिषेक शर्मा समेत कई गौ सेवकों ने अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन अभिनव त्रिपाठी ने किया। मंडावरी, टापरिया एवं निर्झरना से आए गौ सेवकों को भी सम्मान किया गया। इस मौके पर आयोजित अन्नकूट महोत्सव में सैकड़ों जनों ने पंगत प्रसादी का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24