कृषि महाविद्यालय लालसोट में खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन


कृषि महाविद्यालय लालसोट में चार दिवसीय खेलकूद एंव सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई| इन चार दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ 15 सितम्बर 2025 को कृषि महाविद्यालय के अदिष्ठाता महोदय किया तथा खेल को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, सांस्कृतिक गतिविधियां अपनी संस्कृति से जोड़ कर रखने का महत्व बताया और विद्यार्थियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की सीख दी | इन चार दिवसीय खेलकूद एव सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का 18 सितंबर 2025 को समापन किया गया, समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिष्ठाता महोदय डॉ डी के यादव व सहायक निदेशक छात्र कल्याण अधिकारी डॉ बी एल जाट ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया | सहायक निदेशक कल्याण अधिकारी ने मुख्य अतिथि अधिष्ठाता महोदय डॉ डी के यादव का माला पहनाकर स्वागत किया | राष्ट्रीय खेल संगठन प्रभारी ने कब्बड्डी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स प्रतियोगितायो में विजेता रहे जैसे तृतीय वर्ष के छात्र -छात्राएं कबड्डी में, वॉलीबॉल में द्वितीय वर्ष के छात्र व छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बैडमिंटन में अमित, स्वेता, 100, 200, 400, 800, 1600 मीटर की दौड़ में कुलदीप, तुषार, निसा, प्रणव, घनश्याम, केसर घनश्याम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही भाला एंव तस्तरी फेक में रोशन, रिंकू, संजू चौधरी, कुलदीप, राहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया| सांस्कृतिक प्रभारी डॉ मंजू नेटवाल ने बताया कि चित्रकारी, निबंध लेखन, वाद विवाद, भाषण, पोस्टर, रंगोली, कले मॉडलिंग, कॉलाज, कविता में पायल आस्था प्रियंका कीर्ति आकाश केशव एंव एकल गायन में श्वेता, एकल नृत्य में संजना व भावना, सामूहिक नृत्य में तृतीय वर्ष की छात्राओ ने अपना परचम लहराया| चार दिवसीय प्रतियोगिताओं में एवं कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
