कृषि महाविद्यालय लालसोट में एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया

कृषि महाविद्यालय लालसोट में एंटी रैगिंग सप्ताह का आयोजन किया गया समारोह की अध्यक्षता अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय लालसोट डॉक्टर दिनेश कुमार यादव ने की तथा एंटी रैगिंग सप्ताह की आयोजन के संक्षिप्त रूपरेखा सहायक निदेशक छात्र कल्याण डॉक्टर बी एल जाट ने प्रस्तुत की महाविद्यालय में एंटी रैगिंग या रैगिंग फ्री कैंपस या जोयफुल कैंपस बनाए जाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी तथा किसी भी तरह का शारीरिक मानसिक वैचारिक आर्थिक लैंगिक प्रताड़ना के लिए महाविद्यालय स्तर पर गठित कमेटी द्वारा समुचित कदम उठाने की जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने रैगिंग फ्री कैंपस बनाने के लिए अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर डी. के. यादव ने सभी छात्रों को रैगिंग जैसी बुराई से दूर रहने की सलाह दी डॉक्टर यादव ने बताया कि इस महाविद्यालय में रैगिंग की शिकायत प्राप्त होने पर कॉलेज स्तर पर कठोरतम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी डॉक्टर यादव ने छात्रों को रैगिंग से दूर रहने तथा जोयफुल कैंपस का वातावरण बनाने की सलाह दी। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर डी. के. यादव ने सभी छात्रों का एंटी रैगिंग की शपथ भी दिलवाई कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर तरुण कुमार जाटवा ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉक्टर मंजू नेटवाल डॉक्टर वेद प्रकाश यादव डॉक्टर आर.सी. आसीवाल डॉक्टर किरण यादव तथा समस्त अशैक्षणिक कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
