Home » Blog » उदयपुरा गांव में साढे चार करोड़ की लागत से एनीकट के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

उदयपुरा गांव में साढे चार करोड़ की लागत से एनीकट के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

Facebook
Twitter
WhatsApp

उदयपुरा गांव में साढे चार करोड़ की लागत से एनीकट के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

लालसोट. विधायक रामबिलास मीना ने मंगलवार को निर्झरना तहसील की ग्राम पंचायत रतनपुरा के ग्राम उदयपुरा में करीब साढे चार करोड़ की लागत से एनीकट मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से यह एनीकट पुर्णत: क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके लिए बजट घोषणा में इसके निर्माण की घोषणा की गई थी। इस एनीकट की कुल लम्बाई 90 मीटर एवं इस एनीकट का कैचमेन्ट क्षेत्र 22.05 वर्ग किलोमीटर है। इस एनीकट के से आस-पास की ढाणियों एवं गांवों में भू-जल स्तर बढ़ेगा। साथ ही स्थानीय क्षेत्र में पशु-पक्षी जीव-जन्तु के पेयजल हेतु जल भी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस एनीकट से आस-पास के मुख्यत: लगभग 6 गांव क्रमश: उदयपुरा, रतनपुरा, भोवतपुरा, उगरपुरा, एवं प्रेमपुरा आदि लाभान्वित होगें। कार्यक्रम में विधायक ने पूजा अर्चना के बाद शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। कार्यक्रम में सरपंच गिर्राज प्रसाद मीना व ग्रामीणों ने विधायक व अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24