ई-रिक्शा से बैट्रियां चोरी का आरोपी गिरफ़्तार, 4 बैट्रियां बरामद

लालसोट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा से बैट्रियां चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ईस्टमैन कंपनी की 04 बैटरियां बरामद की हैं। थानाधिकारी श्रीकिशन मीना ने बताया कि 05 अगस्त25 की शाम को परिवादी सुखराम फुलवारियां निवासी डिडवाना ने अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा किया था। अगले दिन सुबह उन्होंने देखा कि रिक्शे में लगी चार बैटरियां चोरी हो चुकी थीं। उन्होंने पहले स्वयं आसपास के सीसीटीवी कैमरों में जांच की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर 12 अगस्त 25 को लालसोट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने टीम बनाकर इलाके में तलाशी शुरू की। गहन पड़ताल के बाद सोमवार को आरोपी गिर्राज सैनी पुत्र रामस्वरूप निवासी आडी नली की ढाणी डिडवाना को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर चारों बैटरियां बरामद करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।
