आग में जिंदा जला केंटनर का चालक, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर डूंगरपुर इंंटरचेंज के पास का मामला, बेकाबू होने के बाद पोल से टकराया केंटनर , मटन से भरा केंटर यूपी से मुंबई जा रहा था

लालसोट. दिल्ली-मुंबई एक्सप्र्रेस-वे पर राहुवास थाना क्षेत्र के डूंगरपुर इंटरचेंज के पास शुक्रवार दोपहर एक बेकाबू केंटनर में रोड़ के पास खड़े एलईडी सूचना बोर्ड के पोल टकराने के बाद आग लग गई, आग कुछ ही सेकेण्ड में इतनी भीषण थी कि केबिन में मौजूद उसका चालक जिंदा जल गया और आग बुझाने पर हड्डियों का कंकाल व कुछ अवशेष ही मिले। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि मटन से भरा एक केंटनर यूपी के उन्नाव से मुंबई जा रहा था, अनुमान है कि डूंगरपुर इंटरचेंज के पास चालक को नींद की झपकी आने से यह केंटर बेकाबू हो गया और रोड़ के पास खड़े एलईडी सूचना बोर्ड के पोल टकरा गया, टक्कर खाने के बाद यह पलट गया और कुछ ही सेकेण्ड पूरे केंटनर में आग फैल गई। इस दौरान केबिन में मौजूद चालक आकाश वंशकार पुत्र भानसिंह वंशकार उम्र 30 निवासी रंदेवा, जिला दतिया, एमपी की केबिन में ही जलने से मौत हो गई, शव को केबिन से बाहर निकाल कर मुर्दाघर भेज दिया गया।
कुछ ही सेकेण्ड में बन गया आग का गोला
एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार करीब मात्र 12 सेकेण्ड में बेकाबू हो कर केंटनर रोड़ के पास खड़े एक पोल से टकराते ही आग का गोला बन गया। पुलिस अधिकारियों का अनुमान है कि पोल से टकराते हुए एसी में आग लग गई। आग का गुबार व धुआ करीब 2 किमी दूर तक नजर आने लगा। रोड़ पर एलईडी बोर्ड गिरने से दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहे रोड़ पर करीब एक घंटे तक यातायात भी बाधित रहा। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक रामबिलास मीना, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक दिनेश अग्रवाल, डिप्टी एसपी दीपक कुमार, थानाधिकारी गोपाल शर्मा एवं राहुवास तहसीलदार महेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।
