Home » Blog » आकांक्षा ने बढाया देश का मान, मलेशिया में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन टेनकॉन 2025 में अपना शोध पत्र पेश किया

आकांक्षा ने बढाया देश का मान, मलेशिया में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन टेनकॉन 2025 में अपना शोध पत्र पेश किया

Facebook
Twitter
WhatsApp

आकांक्षा ने बढाया देश का मान, मलेशिया में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन टेनकॉन 2025 में अपना शोध पत्र पेश किया

लालसोट. राजस्थान पत्रिका के स्थानीय वितरक जगेन्द्र बिहारी शर्मा की पौत्री एवं मध्यप्र्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने मलेशिया में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन टेनकॉन 2025 में अपना शोधपत्र प्रस्तुत कर संस्थान और देश का गौरव बढ़ाया। यह सम्मेलन इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स रीजन 10 की फ्लैगशिप कॉन्फ्रेस है, जो 27 से 30 अक्टूबर 2025 तक मलेशिया के कोटा किनाबालु शहर में आयोजित हुई, जिसमे पूरे विश्व भर से विशेषज्ञ एवं शोधाथी शामिल हुए है। आकांक्षा शर्मा का शोधकार्य कंप्यूटिंग एवं कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस विषय क्षेत्र से संबंधित है, जिसे उन्होंने अपने मार्गदर्शक डॉ. चंदन कुमार वर्मा के निर्देशन में संपन्न किया। उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे मैनिट प्रशासन, विभागाध्यक्ष तथा विभाग के संकाय सदस्यों का अमूल्य सहयोग और मार्गदर्शन रहा। सम्मेलन में भाग लेने हेतु आकांक्षा को अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एएनआरएफ) की इंटरनेशनल ट्रैवल सपोर्ट(आईटीएस ) योजना के अंतर्गत संस्थान द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की गई। आकांक्षा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने शोध को प्रस्तुत करना उनके लिए अत्यंत गर्व और सीखने का अवसर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24