Home » Blog » अवैध वसुली करे तो पकड़ कर बिठाओ – रामबिलास, गाडी के चारो टायरों की हवा निकालों, पेड़ से बांधों, सिसोदिया गांव मेें विद्युत निगम के दस्ते को बिठाया, वीसीआर भरने पर मचा हंगमा

अवैध वसुली करे तो पकड़ कर बिठाओ – रामबिलास, गाडी के चारो टायरों की हवा निकालों, पेड़ से बांधों, सिसोदिया गांव मेें विद्युत निगम के दस्ते को बिठाया, वीसीआर भरने पर मचा हंगमा

Facebook
Twitter
WhatsApp

अवैध वसुली करे तो पकड़ कर बिठाओ – रामबिलास, गाडी के चारो टायरों की हवा निकालों, पेड़ से बांधों, सिसोदिया गांव मेें विद्युत निगम के दस्ते को बिठाया, वीसीआर भरने पर मचा हंगमा

लालसोट. क्षेत्र मेें सिसोदिया गांव में शुक्रवार सुुबह उस वक्त हंगामा मच गया, तब जयपुर विद्युत वितरण निगम की टीम गांव में बिजली चोरी करे वालों के यहां वीसीआर भरने जा पहुंची। ग्रामीणों ने अवैध वसुली के आरोप लगाते हुए निगम के दस्ते को बिठा लिया, उनके वाहन की हवा निकाली दी, इस दौरान सूचना पर विधायक रामबिलास मीना भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र में वीसीआर भरने वाला आता है, तो कही भी डरने की बात नही है,वीसीआर भरने की कार्रवाई करने के नाम पर उगाही करता है, तो उस वीसीआर भरने वाले को पकड़ कर बिठाओ,मुझे फोन करों, 10 मिनट में मैं पहुंच जाउगा,गाडी के चारो टायरों की हवा निकालों, उस अधिकारी को बिठाओ, ज्यादा बदमाशी करे तो किसी पेड़ के बांध देना, जो होगा वह देखा जाएगा, अगर वे जयपुर भी होंगें तो वह जयपुर से भी एक घंटे में पहुंच जाएगें। विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि वीसीआर भरने से पहले बताओ,क्यो डरते हो, ये चार लोग होते है, तुम चार सौ लोग होतो हो, इनको पकड़ लिया करो, बांध दिया करो,गाडी की हवा निकाल दिया करों, भगने नही देना है,लालसोट विधानसभा में इस तरह की फर्जी वीसीआर की कारवाई नही होगी, नही होगी। मामले को लेकर विधायक ने मीडिया को बताया कि सिसोदिया गांव में शुक्रवार सुबह विद्युत निगम की विजीलेंस टीम पर अवैध वसुली के आरोप लगाते हुए उन्हे बिठा लिया था,जिसके बाद सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे थे,उन्होंने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की समझाईश करते हुए कहा कि वीसीआर के नाम पर किसी भी तरह की अवैध वसुली नही करने दी जाएगी, गलत वीसीआर नही भरने दी जाएगी एवं किसानों को भी परेशान नही करने दिया जाएगा, जिसके बाद उन्होंने मौके से निगम के कार्मिकों को भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24