अग्रवाल व खण्डेलवाल समाज का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, पुलिस पर लाठीचार्ज के आरोप , एसडीएम कार्यालय पर दिया ज्ञापन

लालसोट. सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सीटी शहर में बुधवार को अग्रवाल व खण्डेलवाल समाज के लोगों के साथ हुई घटना के विरोध में गुरुवार को अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष जगदीश मंगल की अगुवाई में जिला अग्रवाल सम्मेलन, अग्रवाल समाज,वैश्य महा सम्मेलन , खंडेलवाल युवा संघ एवं मंडावरी अग्रसेन सेवा समिति मंडावरी के समस्त पदाधिकारी,सदस्य एवं समाज के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर पहुंच रोष जताया। समाज के लोगों ने इस दौरान नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। जिला अध्यक्ष की अगुवार्ई में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन देते हुए बताया है कि गुरुवार को गंगापुर सिटी में लोकतांत्रिक तरीके एवं शांति के साथ प्रदर्शन कर रहे समाज के लोगों के साथ बेवजह लाठी चार्ज किया गया जो की दुर्भाग्यपूर्ण है, शांति प्रिय, अनुशासित समाज पर राजस्थान पुलिस ने लाठी चार्ज किया है, जिसे बर्र्दाश्त नही किया जाएगा, लाठी चार्ज में शामिल दोषी सभी अधिकारियों ,कर्मचारियों के खिलाफ उचित कठोर कार्रवाई की जाए।
