अंजीव अंजुम को अखिल भारतीय महादेवी वर्मा’ रेखाचित्र पुरस्कार, एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार

अनुराग सेवा संस्थान लालसोट के साहित्य सम्मान संयोजक साहित्यकार अंजीव अंजुम को उनकी कृति “मन चौखट के बंदनवार” हिन्दी रेखाचित्र विधा के लिए साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा *अखिल भारतीय महादेवी वर्मा रेखाचित्र पुरस्कार* से सम्मानित किया गया है। यह अलंकरण समारोह भोपाल के रवींद्र भवन के अंजनी सभागार में संपन्न हुआ
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अतिथि पद्मश्री सुनील दोषी, विख्यात क्रिकेट कमेंटेटर, प्रशासनिक अधिकारी संचालक एन पी नामदेव एवं अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे ने अंजीव अंजुम को एक लाख रुपये नकद, स्मृति चिन्ह,शाल एवं श्रीफल प्रदान किया। समारोह में देश और प्रदेश के अनेक रचनाकारों को राष्ट्रीय, प्रादेशिक और बोली-भाषा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व डॉ अंजीव अंजुम को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी का बाल साहित्य श्री सम्मान, राजस्थान साहित्य अकादमी का मरुधर मृदुल युवा साहित्य पुरस्कार, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य सम्मान, हिंदुस्तानी अकादमी का कवि कुंभन दास ब्रजभाषा पुरस्कार एवं राजस्थान का प्रसिद्ध उमादत जोशी कथेतर पुरस्कार प्राप्त हैं । अंजुम की 240 पुस्तकें प्रकाशित हैं एवं अंजुम की बाल कविताएं महाराष्ट्र पाठ्य पुस्तक मंडल एवं एनसीईआरटी के निजी पाठ्यक्रमों में सम्मिलित हैं।
अंजुम को सम्मानित किए जाने पर संस्थान के संरक्षक कैलाश तिवाड़ी, संस्थापक संयोजक सियाराम शर्मा, अध्यक्ष अंशुल सोनी, सचिव श्याम सुन्दर चौण्डियावास, उपाध्यक्ष मनोज भट्ट, कोषाध्यक्ष पप्पू ढोंसी, उप सचिव अजय हट्टीका, प्रेस सचिव अनिल नीमला, राजेन्द्र डोब, गिर्राज सेडूलाई, संजीव रावत, धर्मेन्द्र जैन, सुनील खारला, अनुराग तिवाड़ी, श्रीकांत शर्मा, अविनाश रिवाली, , सुनील पंचोली, मनीष साहू, कुलदीप डूंगरवाडा, उत्कर्ष रावत सहित अनुराग परिवार के सदस्यों ने खुशी जाहिर की।
